फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: सीएम योगी बोले- पड़ोसी मुल्कों में हिंदुओं को खोज कर मारा जा रहा है, हमें सनातन के लिए एक होना होगा

Wed, 07 Aug 2024 02:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राम मंदिर आंदोलन के महानायक रामचंद्र दास परमहंस के नाम से चौराहा बनाने और वहां उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने किया प्रतिमा का अनावरण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में मची उथलपुथल और वहां अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर बांग्लादेश का नाम लिए बिना कहा कि आज पड़ोसी मुल्कों में हिंदुओं को खोज कर मारा जा रहा है। मठ और मंदिर तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इतिहास से सीख लेनी होगी और सनातन की रक्षा के लिए एक होना होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दिगंबर अखाड़े में राम मंदिर आंदोलन के महानायक रामचंद्र दास परमहंस की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि के लिए उनका पूरा जीवन समर्पित था। उन्होंने अपने जीवन को राम मंदिर के लिए मिशन बनाया। परमहंस की मूर्ति को देख ऐसा लगा कि अभी कुछ बोलने वाले हैं। मुझे मूर्ति स्थापना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि गोरक्षपीठ और दिगंबर अखाड़ा एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। तत्कालीन महंत दिग्विजय नाथ के सानिध्य में आंदोलन में अग्रणी रहे। आज अयोध्यावासियों को पूरे देश में सम्मान मिल रहा , सम्मान मिलता नहीं सम्मान सुरक्षित करना होगा।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि संतों की पहचान यही है। परमहंस जी सोच रहे होंगे कि मेरा संकल्प पूरा हुआ, उनका आशीर्वाद पीएम नरेंद्र मोदी को भी प्राप्त हुआ। राम मंदिर आंदोलन के यज्ञ की पूर्णाहुति में उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। आत्मा अजर अमर है। उसको कोई मार नहीं सकता है। परमहंस जी वापस दिगंबर अखाड़ा में विराजमान हो गए हैं। परमहंस महराज जी मेरे गुरु के गुरु थे। मेरे गुरु हमेशा यह जानना चाहते थे कि परमहंस जी कैसे थे। उनकी सरलता के कारण कोई नहीं जान सकता था कि वो कितने बड़े नेतृत्वकर्ता हैं, कितने बड़े गुरु हैं, कितने चमत्कारी हैं। मूल्य और आदर्श के लिए परमहंस जी हमेशा डटे रहे। दुनिया की तस्वीर वर्तमान में देख रहे होंगे।
 

इतिहास से सीख लेनी होगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश का नाम लिए बिना कहा कि आज पड़ोसी मुल्कों में हिंदुओं को खोज कर मारा जा रहा है। मठ और मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हमें इतिहास से सीख लेनी होगी, एक होकर संकल्प के साथ काम करना होगा।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें