फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम की पैड़ी के समीप बनेगी मुंबई के जुहू जैसी चौपाटी, प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ बजट भी हुआ पास

Thu, 29 Aug 2024 07:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

Chowpatty will be built in Ayodhya: अयोध्या में सरयू नदी के किनारे के स्थान अब मुंबई जुहू बीच चौपाटी की तरफ विकसित किया जाएगा। घूमने के अलावा यहां लजीज व्यंजनों लुत्फ लिया जा सकेगा। 
विज्ञापन
अयोध्या में मुंबई जैसी चौपाटी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी में अब जल्द ही मुंबई के जुहू की तर्ज पर चौपाटी का आनंद यहां आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग उठा सकेंगे। यह चौपाटी सरयू के किनारे राम की पैड़ी पर बनेगी। आवास विभाग ने अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही 4.65 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


एडीए ने राम की पैड़ी के एक हिस्से को चौपाटी में परिवर्तित करने की कार्ययोजना तैयार की है। यहां रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोग भी विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ गई है। मौजूदा समय में भी रोजाना एक लाख लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं।

इसी कड़ी में राम की पैड़ी पर चौपाटी के तर्ज पर फूडिंग एरिया को विकसित किया जाएगा। यहां स्थायी व अस्थायी दुकानें बनाई जाएंगी। इन दुकानों पर अयोध्या के स्थानीय व्यंजनों के साथ खाने-पीने की अन्य वस्तुएं भी मिलेंगी। चौपाटी के लिए चिह्नित क्षेत्र का सुंदरीकरण करने के साथ ही स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। यहां 84 दुकानें व रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे। पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


लोगों के बैठने के लिए बनाए जाएंगे चबूतरे
राम की पैड़ी पर कुछ जगहों पर चबूतरे बनाए जाएंगे ताकि लोग यहां पर बैठ कर कुछ वक्त सरयू तट पर बीता सकें। कुछ जगहों पर आधुनिक डिजाइन वाले ठेलों का संचालन भी किया जाएगा। यहां गंदगी को फैलने से रोकने के लिए जगह-जगह डस्टबिन रखवाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर विभिन्न प्रकार के निर्माण व अन्य विकास कार्यों को भी कराया जाएगा। एडीए के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चौपाटी के निर्माण व विकास का कार्य अब तक 45 फीसदी पूरा हो गया है। दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर चौपाटी की सौगात मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें