लखनऊ। अयोध्या से चित्रकूट के लिए लखनऊ होकर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे मुख्यालय को पत्र भेजकर फीजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी गई है। जनवरी से टेन के पटरी पर उतरने की उम्मीद है।
उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर अयोध्या से चित्रकूट धाम के लिए वंदे भारत चलाने की मांग की है। इस पर बोर्ड ने अयोध्या से लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर के रास्ते चित्रकूट धाम के लिए वंदे भारत चलाने के लिए फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।
इसका रूट, समयसारिणी इस महीने के अंत तक तय कर लेने की योजना है।