फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या केस: आरोपी रामजी गुप्ता के बयान हुए दर्ज, कोर्ट के बुलाने पर आडवाणी, जोशी व उमा भारती को...

Mon, 08 Jun 2020 11:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अयोध्या स्थित ढांचा विध्वंस मामले में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती को छोड़कर अन्य आरोपियों के बयान 9 जून को विशेष कोर्ट में दर्ज किए जाएंगे। इससे पहले सोमवार को विशेष कोर्ट में इस मामले के अन्य आरोपी रामजी गुप्ता के बयान दर्ज किए गए।  
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव ने आदेश में कहा कि पत्रावली को देखने से स्पष्ट है कि आडवाणी, जोशी और उमा भारती को अगले आदेशों तक व्यक्तिगत हाजिरी माफ है। पर, हाजिरी माफी की अर्जी स्वीकार करते वक्त यह आदेश पारित किया गया था कि अर्जी सशर्त स्वीकार किया जाता है और कोर्ट के बुलाने पर सशरीर उपस्थित होंगे। 

कोर्ट ने यह भी कहा कि वर्तमान में दंड प्रक्रिया की धारा 313 के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। अत: आडवाणी, जोशी और भारती को निर्देशित किया जाता है कि वे निर्धारित तिथि पर कोर्ट में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। हालांकि अभी कोर्ट ने इन तीनों आरोपियों के हाजिर होने की कोई तारीख नहीं तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें