फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या एयरपोर्ट: आज पहुंची पहली कामर्शियल फ्लाइट, आए केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय और नृपेंद्र मिश्र

Sat, 06 Jan 2024 07:10 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यूको बैंक की रीजनल मैनेजर मिलन दूबे ने अपने मातहतों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचकर यात्रियों का गुलाब का फूल और गिफ्ट देकर स्वागत किया। कुछ यात्रियों को राम मंदिर का मॉडल भी उपहार में दिया।
विज्ञापन
विमान से पहुंचे विशेष यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को पहली कामर्शियल फ्लाइट पहुंची। फूल देकर यात्रियों का स्वागत किया गया। जै श्री राम का जय घोष गंूजा। फ्लाइट से केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय और श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र भी पहुंचे। केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने अयोध्या विधायक पहुंचे थे।

विज्ञापन


इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से चलकर यहां लगभग सवा एक बजे पहुंची। फ्लाइट से केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडे व श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र भी पहुंचे थे। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री पांडेय का स्वागत किया।

बताया गया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में यूको बैंक की रीजनल मैनेजर मिलन दूबे ने अपने मातहतों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचकर यात्रियों का गुलाब का फूल और गिफ्ट देकर स्वागत किया। कुछ यात्रियों को राम मंदिर का मॉडल भी उपहार में दिया।
विज्ञापन


लगभग दो बजकर पांच मिनट पर इंडिगो की दूसरी फ्लाइट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई। फ्लाइट से अधिवक्ता पवन तिवारी, डा. मंजूषा पांडेय, मया बाजार क्षेत्र के करुणेश सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। आने वालों ने यात्रा को अविस्मरणीय कहा तो जाने वाले यात्रियों ने खुशी का इजहार किया। कहा कि अयोध्या का विकास हो रहा है। पहली बार अयोध्या से हवाई जहाज से दिल्ली जाने में कितनी खुशी है। कह नहीं सकते। यात्रियों ने पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ भी की।

दिव्य और भव्य बना है एयरपोर्ट-मंत्री
इंडिगो की फ्लाइट से अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडे ने कहा कि भारत के सांस्कृतिक गौरव, अयोध्या के आध्यात्मिक और धार्मिक स्वरूप के अनुसार बहुत दिव्य और भव्य एयरपोर्ट बना है। कहा कि कल ही यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कैबिनेट में स्वीकृत हुआ। मेरा भी सौभाग्य है। कि आज उसके बाद जो पहली फ्लाइट आई, मुझे उस पर यात्रा करने का सुअवसर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें