अयोध्या के भीखापुर में दो मंजिला मकान में आग लग जाने से 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया। घटना के समय घर में 13 सिलेंडर रखे थे जिसमें से तीन में विस्फोट हो गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के भीखापुर के पास स्थित दो मंजिला मकान में बुधवार की देर रात लगभग 2:30 बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में भूतल पर स्थित किराना स्टोर की दुकान समेत गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया।
विज्ञापन
मकान स्वामी ने लगभग 50 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। कॉलोनी निवासी कृष्ण चंद्र गुप्ता की भूतल पर किराना स्टोर की बड़ी दुकान है। उनके बेटे विष्णु गुप्ता की 24 नवंबर को शादी हुई थी। इसलिए घर पर 13 गैस सिलिंडर रखे थे। उनका पूरा परिवार द्वितीय तल स्थित मकान में सो रहा था। इस बीच रात करीब लगभग 2:30 बजे मकान में आग लग गई। घर में रखे तीन गैस सिलिंडर में विस्फोट हुआ। मौके पर परिजन जाग गए और भागकर जान बचाई।
घटना में किराना स्टोर का सारा सामान, दो मोटरसाइकिल, सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि नष्ट हो गए। उप निरीक्षक बृजभूषण पाठक ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। कोई जनहानि नहीं हुई है। राजस्व टीम में नुकसानी का आंकलन किया है।