फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या के राजघाट में हो रहे महायज्ञ में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Sat, 28 Mar 2026 01:59 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ayodhya Fire: अयोध्या के राजघाट में हो रहे महायज्ञ में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
राजघाट में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या के राजघाट में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शनिवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई जिससे अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यज्ञ में नारियल फटने से चिंगारी निकली और आग लग गई। गनीमत रही कि घटना से कुछ ही मिनट पहले करीब 4500 श्रद्धालु यज्ञ में पूर्णाहुति देकर बाहर निकल चुके थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, स्वामी जी महाराज के द्वारा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में कराया जा रहा था तभी हादसा हो गया। मौके पर दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया। कोई जनहानि नहीं हुई है।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। यज्ञ मंडप की आग पास की गोशाला तक पहुंच गई थी, लेकिन समय रहते गायों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच गई थीं, जिससे स्थिति को जल्द नियंत्रित कर लिया गया। किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

अखिलेश यादव बोले- प्रशासन की कमी
अयोध्या में यज्ञ के बाद लगी आग सही प्रबंधन-प्रशासन की कमी को दर्शाती है। आशा है सब सुरक्षित होंगे। इस बात की जांच हो कि इस यज्ञ की व्यवस्था के पीछे जो आर्थिक और मानवीय स्रोत लगे थे, उनके पीछे कौन था। जनता में फैली ये बात बेहद निंदनीय है कि इस यज्ञ के नाम पर मंत्री जी से संबंधित विभाग से विभागीय स्तर पर बड़ी वसूली हुई और पैसे बचाने के चक्कर में विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही ये आयोजन हुआ।
 


 

विज्ञापन

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, दिया बयान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें