फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : तालाब के किनारे अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा, डूबकर मौत

Sun, 16 Mar 2025 11:53 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या के जाना बाजार इलाके में तालाब किनारे मिर्गी का दौरा पड़ने से एक बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
तालाब में डूबकर बुजुर्ग की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालाब के किनारे शौच करने के बाद पानी के पास पहुंचने पर ठेला चालक को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इसी दौरान तालाब में गिरने से डूबकर मौत हो गई । मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मातम छा गया और घर पर कोहराम मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हैदरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीहीपुर खास निवासी अंबिका (40) शनिवार शाम अपने घर से हैदरगंज बाजार के लिए भाड़े का ठेला लेकर निकले थे। उन्हें मचल का पुरवा गांव के त्रिलोकी के यहां प्लाई ले जाने का भाड़ा मिला। इसके बाद वह हैदरगंज बाजार के घनश्याम अग्रहरि और गोपाल अग्रहरि के यहां से प्लाई लेकर मचल का पुरवा के लिए निकले।

बाजार से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हैदरगंज - कूरेभार मार्ग पर शीला का पुरवा गांव के पास स्थित तालाब पर वह शौच के लिए गए। शौच करने के बाद वह पानी के पास जैसे ही गए, मिर्गी का झटका आ गया, जिससे वह तालाब के पानी में गिर कर डूब गए। मचल का पुरवा निवासी त्रिलोकी के घर जब वह काफी देर तक नहीं पहुंचे तो ढूंढते - ढूंढते ठेले पर लदी प्लाई शीला का पुरवा गांव के पास खड़ी मिली। इसके बाद त्रिलोकी ठेले पर लदी प्लाई को अपने घर उठा ले गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह जब गांव के लोग तालाब की तरफ शौच के लिए गए तो एक शख्स का शव तालाब के अंदर उतराता दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हैदरगंज थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें