फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: रामदरबार से उपमंदिरों तक दिखा भक्ति का प्रवाह, दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु, आंखे हुई नम

Tue, 14 Apr 2026 08:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या में दर्शन के लिए दूर-दूर से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। सुगम और विशिष्ट पास व्यवस्था के तहत दूसरे दिन भी परकोटा में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं को कम समय में सुचारु रूप से दर्शन का लाभ मिला।
विज्ञापन
राममंदिर से दर्शन कर बाहर आते श्रद्धालुगण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मंगलवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रामलला, रामदरबार सहित उपमंदिरों तक भक्ति का प्रवाह देखने को मिला। दर्शन के लिए दूर-दूर से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। सुगम और विशिष्ट पास व्यवस्था के तहत दूसरे दिन भी परकोटा में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। व्यवस्थित प्रवेश और निकासी व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को कम समय में सुचारु रूप से दर्शन का लाभ मिला।

विज्ञापन


दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताया। आजमगढ़ की दिप्ती सिंह ने कहा कि रामलला के दर्शन कर उनकी आंखें नम हो गईं। मंदिर परिसर में पहुंचते ही एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभूति होती है। वाराणसी से आए संजीव कुमार ने कहा कि पहली बार अयोध्या आकर श्रीराम मंदिर के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत भावुक अनुभव रहा। मंदिर की भव्यता और उत्कृष्ट कलाकृतियां मन को आकर्षित करती हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के साथ सहजता से दर्शन हो गए, जिससे उन्हें संतोष हुआ। 

ये भी पढ़ें - बिजली विभाग का जेई हुआ निलंबित, ऊर्जा मंत्री ने गलत स्टीमेट बनाने पर की कार्रवाई; लिया गया तुरंत एक्शन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में नए नियमों से सिलिंडर की कालाबाजारी पर लगेगी रोक, बिना कनेक्शन वालों के लिए अब होगी मुश्किल
विज्ञापन


लखनऊ के श्रद्धालु अमित कसौधन ने कहा कि दर्शन व्यवस्था बेहद सुव्यवस्थित है और सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। दिल्ली से आए अधिवक्ता रोहित शर्मा ने कहा कि मंदिर की भव्यता शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि टीवी और तस्वीरों में जो देखा था, वास्तविकता उससे कहीं अधिक दिव्य है। जयपुर की सुमन अग्रवाल ने कहा कि कम समय में सहज दर्शन की व्यवस्था सराहनीय है। वहीं भोपाल से आए नितिन वाटकरे ने कहा कि पूरा परिसर बेहद आकर्षक और सुव्यवस्थित है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती। श्रद्धालुओं ने देश-विदेश के लोगों से अपील की कि वे राममंदिर में दर्शन के लिए आएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें