फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: 51 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन देखी रामलीला... बना रिकॉर्ड, 40 देशों में 26 भाषाओं में किया जा रहा प्रसारण

Fri, 26 Sep 2025 11:07 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में फिल्मी कलाकारों की हो रही रामलीला ने अद्भुत रिकॉर्ड रच दिया है। महज तीन दिनों के भीतर 51 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन रामलीला देखी।
विज्ञापन
अयोध्या में हो रही रामलीला का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामकथा पार्क में फिल्मी कलाकारों से सजी रामलीला ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर इस बार दर्शकों का अद्भुत रिकॉर्ड रच दिया है। परंपरा और तकनीक का ऐसा संगम हुआ कि महज तीन दिनों के भीतर 51 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन रामलीला देखी। रामलीला का दूरदर्शन के साथ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

विज्ञापन


फिल्मी कलाकारों की जीवंत अदाकारी ने लोगों को इतना मोह लिया कि रामकथा के इस प्रसारण को देश-दुनिया में खूब देखा जा रहा है। रामलीला का ऑनलाइन प्रसारण 40 देशों में 26 भाषाओं में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  टीईटी के खिलाफ शिक्षक संगठन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की याचिका; 1.86 लाख अध्यापक हो रहे प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - विश्वविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्तियों वाली कमेटी में होगा शासन का प्रतिनिधि, पारदर्शी होगी प्रक्रिया


फिल्मी रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने बताया कि अयोध्या में फिल्मी कलाकारों की रामलीला 2020 में शुरू हुई थी। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर हर साल दर्शकों की संख्या बढ़ती गई। पिछले साल 41 करोड़ ने ऑनलाइन रामलीला देखकर रिकॉर्ड बनाया था। इस वर्ष तीन दिनों में ही पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया।

रामलीला देखने के लिए लिंक
https://x.com/ARamleela
https://www.youtube.com/@ayodhyakiramleela
https://www.facebook.com/ayodhyakiramleela/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें