राममंदिर का जारी निर्माण कार्य।
- फोटो : संवाद
यदि शनिवार और रविवार को राम की नगरी आने इधर से होकर कहीं जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह जानकारी रखना आपके लिए जरूरी है। 14 कोसी परिक्रमा के अवसर पर नौ और 10 नवंबर को बाहरी जनपदों से अयोध्या आने वाले वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन प्रभावी रहेगा। नौ को दोपहर 12 बजे से 10 नवंबर की शाम छह बजे तक हल्के और भारी वाहनों के चालकों को यातायात प्रतिबंधों का पालन करना होगा।
कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को कानुपर, उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, चांदसराय से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बस्ती व गोरखपुर की ओर डायवर्जन किया जाएगा। लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों को मोहान, जुनाबगंज, मोहनलालगंज, गोसाईंगंज से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होकर बस्ती व गोरखपुर की ओर जाना होगा। सीतापुर, शाहजहांपुर से आने वाले वाहनों को आईआईएम रोड, दुबग्गा से आलमबाग, नहरिया से शहीद पथ होते हुए अहिमामऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्जन किया जाएगा। लखनऊ से अयोध्या होकर गोरखपुर, बस्ती की ओर जाने वाले वाहनों का बाराबंकी से जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, हरैया, बस्ती, गोरखपुर की ओर डायवर्जन किया जाएगा।
गोंडा, बलरामपुर की ओर से अयोध्या होकर लखनऊ, बाराबंकी की तरफ से जाने वाले वाहनों को गोंडा, मनकापुर से ही रोककर करनैलगंज, जरवल रोड, रामनगर चौराहा होते हुए बाराबंकी, लखनऊ की ओर डायवर्जन किया जाएगा। प्रयागराज, सुल्तानपुर की ओर से अयोध्या होकर बस्ती, गोरखपुर को जाने वाले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से अंबेडकरनगर होते हुए बस्ती, गोरखपुर की ओर डायवर्जन किया जाएगा।
अंबेडकरनगर की ओर से अयोध्या होकर बस्ती, गोरखपुर जाने वाले वाहनों को टांडा कलवारी पुल होते हुए बस्ती की तरफ डायवर्जन किया जाएगा। रायबरेली, अमेठी की ओर से अयोध्या होकर बस्ती, गोरखपुर की ओर आने वाले वाहनों को जगदीशपुर-अयोध्या मार्ग (हलियापुर) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे वाया अंबेडकरनगर होते हुए बस्ती, गोरखपुर की ओर भेजा जाएगा। आजमगढ़, अंबेडकरनगर से अयोध्या होकर लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को दोस्तपुर (सुल्तानपुर) मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्जन किया जाएगा।
इसी तरह गोरखपुर, बस्ती से आने वाले भारी वाहनों को कलवारी, टांडा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ की ओर भेजा जाएगा। बहाराइच से बारांबकी की तरफ आने वाले वाहन टिकोरा मोड़ से चहलारी पुल (घाघरा नदी) से रेउसा, बिसवां, सिधौली, खैराबाद होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। रामनगर, बाराबंकी में मरकामऊ का पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते भारी वाहनो का गुजरना प्रतिबंधित है।