18 जून को उद्धव ठाकरे के दौरे से पहले शिव सेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने संतों से भेंट कर मंदिर मुद्दे पर चर्चा की।
उन्होंने यह साफ किया कि अगले चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा नहीं रहेगा क्योंकि राम मंदिर इसी कार्यकाल में बनेगा। संजय बोले, अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोग हमें माफ नहीं करेंगे। राम मंदिर के लिए कानून बने या ना बने, भारी जनादेश है, और जनादेश के सामने सबको झुकना पड़ता है। चाहें वह विश्व का कोई भी न्यायालय क्यों न हो, उसे झुकना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर देखना चाहती है। धारा 370 समान नागरिक संहिता का भी मुद्दा है लेकिन राम मंदिर मुद्दा अहम है।