राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला। राहुल ने कहा, आरएसएस और भाजपा के प्रायोजित गंदे प्रोपैगंडा के तहत पत्रकारों ने मेरे खिलाफ झूठी रिपोर्ट्स दीं। अगर इन पत्रकारों को जेल में डाला जाए तो अधिकांश समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में स्टाफ की कमी हो जाएगी।
राहुल ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री मूर्खतापूर्ण व्यवहार कर रहे हैं, गिरफ्तार पत्रकारों को तत्काल रिहा करने की जरूरत है। प्रियंका ने राहुल के बयान को रिट्वीट करते हुए कहा कि जनता के मुद्दों पर काम करने के बजाय उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों, किसानों और प्रतिनिधियों पर डर का डंडा चला रही है।