लखनऊ। आवास विकास परिषद ने नवरात्र के मौके पर अवध विहार योजना में भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला है। यह 30 अप्रैल तक चलेगा। पिछले तीन महीने में यह दूसरा मौका है, जब परिषद ने भूखंडों के आवंटन के लिए पंजीकरण खोला है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर रोड पर शहीद पथ के किनारे अंसल एपीआई कॉलोनी से लगी आवास विकास परिषद की अवध विहार योजना है। इसके सेक्टर आठ में तीन अलग-अलग श्रेणी के 86 भूखंडों के लिए पंजीकरण होंगे। इनमें 300 वर्ग मीटर के 16 भूखंड, 312.50 वर्ग मीटर के 54 और 343.75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 16 भूखंड हैं। ये सभी भूखंड दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत के हैं। पंजीकरण के बारे में अधिक जानकारी के लिए आवेदक आवास विकास परिषद की वेबसाइट upavp.in देख सकते हैं।