लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर में इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन युवा इकाई ने सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। आईवीएफ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा ने इसका शुभारंभ किया। यह शिविर उनके 58वें जन्मदिन पर केजीएमयू ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया। महानगर इकाई अध्यक्ष प्रियंक गुप्ता ने बताया कि शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर आईवीएफ प्रदेश महामंत्री अनुराग साहू, प्रदेश महामंत्री अजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, अभिषेक खरे, विमर्श रस्तोगी, आशीष अग्रवाल खान्नू आदि मौजूद रहे।