फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच आवास विकास ने खाली कराई तीस करोड़ की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास ने खाली कराई तीस करोड़ की जमीन, कब्जेदार ने की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी की अवैध कब्जे में फंसी दो हेक्टेयर जमीन को खाली कराने में आवास विकास परिषद की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। शनिवार को जब टीम जमीन खाली कराने पहुंची तो अवैध कब्जेदार भानू ने आत्मदाह की धमकी देते हुए खुद के ऊपर मिट्टी का तेल डाल लिया। पुलिस और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया और थाने ले गए।
विज्ञापन

रायबरेली रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर-15 में दो हेक्टेयर भूमि पर भानू नामक व्यक्ति व कुछ अन्य लोगों का निर्माण था। परिषद की टीम जब शनिवार को पुलिस और मजिस्ट्रेट के साथ कब्जा ढहाने पहुंची तो विरोध शुरू हो गया। किसान यूनियन वाले भी हंगामा करने लगे और जेसीबी के आगे लेट गए। यह देख पुलिस ने उनको हटाया। इसी बीच भानू ने आत्मदाह की धमकी देते हुए खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया। पुलिस व अन्य लोगों ने उसे पकड़ा। आवास विकास परिषद के अधीक्षक अभियंता सुनील चौधरी ने बताया कि विरोध के बीच जमीन खाली करा ली गई है जिसकी बाजार कीमती करीब तीस करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें