फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024 : मतदान बढ़ाने के लिए रोडवेज बसों में बजेंगे जागरूकता संदेश, निर्वाचन आयोग ने लिखा पत्र

Sat, 16 Mar 2024 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रचार अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बसों में भी जागरुकता संदेश बजाए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से रोडवेज बसों में जागरुकता संदेश बजाए जाएंगे। वहीं बस अड्डों पर लगी एलईडी स्क्रीन पर चुनाव आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई ''मैं भारत हूं'' क्रिएटिव का डिस्प्ले होगा।

विज्ञापन


इस बाबत चुनाव आयोग की ओर से परिवहन निगम को पत्र भेजा गया है। उसके अनुसार मतदाता जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों का इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रधान प्रबंधक संचालन मनोज कुमार की ओर से प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों को चुनाव निर्वाचन आयोग की चिट्ठी भेजी गई है। जहां 12 हजार रोडवेज बसों के अलावा बस अड्डों पर लगे 500 एलईडी स्क्रीन के जरिए यात्रियों को मतदान के प्रति जागरूक करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें