फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पोषण और स्वच्छता के प्रति चलाया गया जागरुकता अभियान, खानपान में मोटे अनाज का सेवन बढ़ाने की दी सलाह

Sun, 27 Apr 2025 12:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में पोषण और स्वच्छता के प्रति छात्राओं ने जागरुकता अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी किरण लता वर्मा ने लोगों को खानपान में मोटे अनाज का सेवन बढ़ाने की सलाह दी। 
विज्ञापन
पोषण और स्वच्छता के प्रति चलाया गया जागरुकता अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में राजाजीपुरम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से पोषण और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी किरण लता वर्मा ने लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही अच्छा कार्य किया जा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को खान-पान और स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं और किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ ही अपने खान-पान में पौष्टिक तत्वों को शामिल करना चाहिए। कुपोषण एक बड़ी समस्या है। यदि किशोरावस्था में ही पौष्टिक भोजन लिया जाए तो भविष्य में आने वाली कई तरह की बीमारियों को अपने आप दूर किया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से अपील की कि खानपान में मोटे अनाज का सेवन बढ़ाएं। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: कानपुर के अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर हटाए गए, टैक्स चोरी से जुड़ी शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई

मलिन बस्तियों में लोगों को जागरूक किया

इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी किरण लता वर्मा व डॉ निशी मिश्रा के नेतृत्व में जागरुकता रैली का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन शैली, महिलाओं एवं बच्चों में पोषण इत्यादि विषय पर मलिन बस्तियों में लोगों को जागरूक किया। इस दौरान साधना सिंह यादव एवं डॉ पूनम पांडे ने भी संतुलित आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी बताया कि मौसम के अनुसार खानपान में बदलाव करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें