फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: माहवारी स्वच्छता के लिए किया जा रहा जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से माहवारी स्वच्छता जागरूकता के लिए शुरू की गई स्वच्छ गरिमा विद्यालय की मुहिम रंग ला रही है। इसके तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में नोडल अधिकारी बनाकर छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन




यूनिसेफ की निर्पुण गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2023 में लखनऊ के साथ सोनभद्र और चंदौली के 124 राजकीय विद्यालयों से पहल शुरू की गई थी। अब हर जनपद के विद्यालयों को मुहिम से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत विद्यालय में जागरूकता लाने के साथ ही बालिका-शौचालय, इनसिनेरेटर और सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। अब तक 2306 माध्यमिक विद्यालयों को माहवारी स्वच्छता अनुपालक बनने की दिशा में विभाग ने इंसाइनरेटर लगाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें