फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गीतों और नृत्य के संगम में झूमा अवध

Tue, 19 Aug 2025 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नव अंशिका फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनज
विज्ञापन
लखनऊ। सावन के पंचरंगी उत्सव ने सोमवार की शाम अवध की धरती को गीत-संगीत की सरस महफिल में बदल दिया। गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नव अंशिका फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान और संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सावन गीतों का भव्य आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शाम छह बजे नटराज वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसकी अद्भुत झलक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद लोकगायिका दीपिका मिश्रा ने अवधी कजरी “हरे रामा अवध धाम अति प्यारा” सुनाकर लक्ष्मणपुरी नगरी को अयोध्या की स्मृतियों से भर दिया।

ब्रज की कजरी “राधे संग झूले नंद लाल हो”, बनारसी कजरी “सखियां झूलन चली रे फूल बगिया”, मिर्जापुर की कजरी “मत जाना हई अबला हमें नार पिया” और बुंदेली कजरी “अरे रामा सैंया गये परदेश” ने दर्शकों को लोकधुनों के महासंगम में डुबो दिया। गायक संतोष और उनके दल ने भी लोक गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत कर रस-रंग की बयार बहाई। कार्यक्रम में कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों के बीच नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने अपनी नृत्य कला से उत्सव को गुलदस्ते की तरह सजा दिया।
विज्ञापन

मंच पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आयोग की सदस्य ऋतु शाही मौजूद रहीं। वहीं, संयोजक नीशू त्यागी के साथ पदमा गिदवानी, नीरा लोहनी, राहुल शर्मा, दबीर सिद्दीकी और राजेश कुमार शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग भी कार्यक्रम के साक्षी बने।

गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नव अंशिका फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनज

गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नव अंशिका फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनज

गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नव अंशिका फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनज

गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नव अंशिका फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनज

गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नव अंशिका फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें