फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में ऑटो चालक और सब्जी विक्रेता की मौत

Fri, 19 Jun 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। नाका और बख्शी का तालाब में हुए दो सड़क हादसों में ऑटो चालक और सब्जी विक्रेता की जान चली गई। पुलिस इन घटनाओं में शामिल आरोपी चालकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से मैनपुरी के जासमई निवासी अमन कुमार (32) बंथरा कस्बे में किराये पर पत्नी खुशबू व एक बेटे और बेटी के साथ रहते थे और ऑटो चलाते थे। उनके जीजा मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात 10:30 बजे अमन चारबाग रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे थे। नाका में दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास उनका ऑटो दूसरे ऑटो से टकरा गया। हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अमन के पास से मिले मोबाइल से घरवालों को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि घरवालों ने तहरीर नहीं दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
बख्शी का तालाब के रैथा गांव निवासी रामाधार (65) सब्जी विक्रेता थे। उनके बेटे लक्ष्मण ने बताया कि बुधवार दोपहर पिता साइकिल से सब्जी बेचने जानकीपुरम बाजार गए थे। रात करीब 11:30 बजे घर लौटते समय बसावन पुरवा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। वाहन उन्हें रौंदता हुआ भाग निकला। इससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि घरवालों के तहरीर देने पर कार्रवाई की जाएगी। रामाधार के परिवार में पत्नी रामरति, चार बेटे और तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें