मुठभेड़ के घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
लखनऊ। ड्यूटी से घर जा रही पीजीआई निवासी महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी ऑटो चालक को बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास तमंचा व कारतूस बरामद किया है। घटना में शामिल आरोपी के साथी मोहित लोधी का नाम सामने आया है।
डीसीपी दक्षिणी अमित आनंद ने बताया कि पीड़िता ने निगोहां थाने में बुधवार को आरोपी चालक रंजीत खेड़ा निवासी उपदेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया था कि वह मॉल में काम करती है। 31 मई की शाम करीब 7:30 बजे वह ड्यूटी खत्म करके तेलीबाग चौराहे से ईऑटो से घर जा रही थी। ऑटो में आरोपी उपदेश, उसका साथी और कुछ अन्य सवारियां थीं। रास्ते में सवारियां उतर गई। इसके बाद आरोपी निगोहां में गौतम खेड़ा जंगल में ऑटो ले जाने लगा। उन्होंने मना किया तो वह बहानेबाजी करने लगा। वह उन्हें जबरन जंगल ले गया और दुष्कर्म किया। इस बीच कार आती देख आरोपी और उसका साथी ऑटो लेकर वहां से भाग निकले। किसी तरह पीड़िता ने कार चालक के मोबाइल से घरवालों को घटना की जानकारी दी।
एडीसीपी आर. वसंथ कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी। बृहस्पतिवार देर रात निगोहां पुलिस कुशमोरा रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक ऑटो आते दिखाई पड़ा। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ऑटो मोड़कर भगाने लगा और पलट गया। इसके बाद आरोपी उपदेश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी ने बताया कि आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं।
मुठभेड़ के घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
मुठभेड़ के घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
मुठभेड़ के घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
मुठभेड़ के घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
मुठभेड़ के घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
मुठभेड़ के घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।