फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से पलटा ऑटो, किसान की गई जान

Sat, 28 Mar 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रेम सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन से सवारियों को लेकर मोहनलालगंज जा रहे ऑटो और उल्टी दिशा से आ रही कार में टक्कर हो गई। हादसे में कानपुर देहात बचाते जासू गांव निवासी किसान प्रेम सिंह (60) की मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार छह लोग घायल हो गए। हादसा रायबरेली रोड पर शहीद पथ के पास हुआ।
विज्ञापन

प्रेम सिंह के बेटे दीपेंद्र ने बताया कि पिता बृहस्पतिवार दोपहर मोहनलालगंज के खुजौली गांव अपने ननिहाल रिश्ते की नातिन के मुंडन में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ प्रेम सिंह के भाई रावेंद्र, वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र की बहू आरती, उनके दोनों बेटे आदर्श और आयुष थे। वे लोग ट्रेन से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से ऑटो कर खुजौली जा रहे थे।
दीपेंद्र ने बताया कि पीजीआई स्थित शहीद पथ के पास उल्टी दिशा से आ रही कार की सामने से ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। स्थानीय लोगों ने ऑटो सवार सभी लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेम सिंह की मौत हो गई। घायल वीरेंद्र और आरती का हाथ टूट गया। अन्य सभी को मामूली चोट लगी और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

प्रेम सिंह के परिवार में पत्नी निर्मला की मौत हो चुकी है। दो बेटे दीपेंद्र और शैलेंद्र हैं। हादसा मोहनलालगंज और पीजीआई बॉर्डर पर हुआ, पर हादसे की सूचना किसी भी थाने के पास नहीं है। दोनों ही थानेदारों ने सूचना होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें