फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15 स्थानों पर होगी ऑटो-ई रिक्शा की पार्किंग, समिति की मंजूरी का इंतजार

विज्ञापन
पॉलीटे​क्निक चौराहे पर बीच सड़क खड़े ई रिक्शे।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के कारण सड़कों पर अव्यवस्था देखने को मिल रही है। इस समस्या के समाधान के लिए ऑटो-ई रिक्शा के 15 स्टैंड चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम को 12 प्रमुख मार्गों पर समस्या और समाधान की रिपोर्ट भेजी है। इसके आधार पर नगर निगम अब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगा। पहले चरण में इन 15 ठहराव स्थलों (स्टैंड) का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों की समिति की मंजूरी के बाद ये स्टैंड नियम-कायदों के साथ संचालित होंगे। इससे शहर में जाम की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
नगर निगम ने ई रिक्शा और ऑटो टैक्सी के लिए एक उपविधि भी बनाई है। इस उपविधि को सदन से मंजूरी मिल चुकी है। इसके तहत प्रतिबंधित मार्गों पर वाहन चलाने, मनमाना किराया वसूलने और शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई होगी। सवारियों से अभद्रता करने पर भी कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन

स्टैंड के लिए संयुक्त समिति
ऑटो-ई रिक्शा स्टैंड के निर्माण पर कोई विवाद न हो, इसके लिए संयुक्त समिति बनाई गई है। इस समिति में नगर निगम, एलडीए, लोक निर्माण विभाग और यातायात विभाग के अधिकारी शामिल हैं। यह समिति जांच के बाद स्टैंड के स्थानों का अंतिम निर्धारण करेगी। समिति की मंजूरी मिलते ही स्टैंड तैयार करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर प्रस्तावित हैं स्टैंड
- चारबाग में रवींद्रालय के सामने
- मेडिकल कॉलेज चरक चौराहा कंचन मार्केट के सामने
- दुबग्गा सीतापुर रोड बाईपास पर थाने के सामने
- पॉलीटेक्निक चौराहा के पास
- गोमतीनगर
- निशातगंज पुल के नीचे
- अवध चौराहा नहरिया रोड के पास
- मुंशीपुलिया चौराहा
- डालीगंज पुल के नीचे
- चिनहट पुल के नीचे
- पुरनिया पुल के नीचे
- राजाजीपुरम टैंपो स्टैंड
- चौपटिया टैंपो स्टैंड
- बुद्धेश्वर टैंपो स्टैंड
- बख्शी का तालाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें