फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज बड़े मंगल पर बन रहा शुभ संयोग

विज्ञापन
आज बड़े मंगल पर बन रहा शुभ संयोग
विज्ञापन
लखनऊ। ज्येष्ठ माह में हनुमान जी की श्रद्धा भाव से पूजा का विशेष फल मिलता है। इस बार चौथे बड़े मंगल पर विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र, हर्षण योग और चंद्रमा सिंह राशि में होंगे। इसके साथ ही इस दिन धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि हनुमान जी के 12 नामों का जाप करने से भक्तों को बहुत लाभ मिलता है। इस जाप से भक्तों की आयु लंबी होती है, पारिवारिक जीवन में सुख और शांति आती है, धन की प्राप्ति होती है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि इस मौके पर कश्मीर में बहुत बड़ा मेला खीर भवानी का लगता है। बड़े मंगल पर हनुमान जी के साथ प्रभु श्रीराम की भी पूजा करनी चाहिए। सुंदरकांड, रामायण का पाठ करना भी फलदायी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें