फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग स्टेशन कैबवे पर बनेगा ऑडिटोरियम, डीआरएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को 40 क्वार्टर रेलवे कॉलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया और इसके अपग्रेडेशन कार्यों की समीक्षा की। साथ ही चारबाग स्टेशन पर कैबवे की ओर बनने वाले ऑडिटोरियम की जगह भी देखी।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ऑडिटोरियम निर्माण के लिए स्थान का सर्वे भी किया गया। इससे भविष्य में यात्रियों एवं रेलकर्मियों के लिए बेहतर सामुदायिक सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी। कैबवे निर्माण के लिए भी स्थान चिह्नित किया गया।
डीआरएम ने 1200 यात्रियों की क्षमता वाले होल्डिंग एरिया का भी जायजा लिया। उन्होंने पर्यवेक्षकों को निर्धारित सफाई प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 15108 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफाई व पानी की उपलब्धता जांची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें