फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नाद-भेद’ में खूब चले रागों के तीर

Mon, 19 Aug 2013 08:19 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीय संगीत पर आधारित रियलिटी शो ‘नाद-भेद’ का ऑडिशन रविवार को दूरदर्शन के प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हुआ।
विज्ञापन


तीन दिवसीय ऑडिशन के पहले दिन प्रतिभागियों ने गायन व वादन में जमकर रागों व धुनों के तीर चलाए। सुबह 11 बजे शुरू ऑडिशन में प्रत्येक प्रतिभागी को प्रस्तुति देने के लिए पांच से सात मिनट का समय दिया गया।

प्रतिभागियों ने शास्त्रीय गायन, वायलिन, तबला, बांसुरी और सितार वादन में अपनी कला का प्रदर्शन किया। स्पिकमैके की मधु शुक्ल ने बताया कि शास्त्रीय संगीत से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य संस्था की ओर से रियलिटी शो ‘नाद-भेद’ शुरू किया जा रहा है, जो देश में दूरदर्शन के 20 केंद्रों पर एक साथ प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश से करीब ढाई सौ आवेदन आए थे, जिसमें से 148 आवेदनों को ऑडिशन के लिए चुना गया है। अगले राउंड के लिए 24 अभ्यर्थियों को चुना गया, जिसका ऑडिशन सितंबर में कराया जाएगा।
विज्ञापन


स्पिकमैके की अधिकारी ने बताया कि रविवार को जिन अभ्यर्थियों का ऑडिशन छूट गया है, उन्हें मंगलवार व बुधवार को ऑडिशन का मौका मिलेगा। हालांकि, उन्हें इसके लिए पहले अधिकारियों से संपर्क करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें