ऑडिशन में विद्यार्थियों से लेकर नौकरीपेशा और गृहिणियों तक ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के परिसर में सोमवार को अलग ही रौनक देखने को मिली।अकादमी के मीडिया सेंटर की ओर से शुरू किए गए रेडियो जॉकी (आरजे) के त्रैमासिक सर्टिफिकेट कोर्स के लिए हुए ऑडिशन में विद्यार्थियों से लेकर नौकरीपेशा और गृहिणियों तक ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। 50 से अधिक प्रतिभागी ऑडिशन में शामिल हुए। सीटें केवल 40 हैं।
अकादमी की मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. सीमा मोदी ने बताया कि कोर्स में प्रतिभागियों को मीडिया क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षकों में दूरदर्शन के पूर्व टेक्निकल डायरेक्टर जीडी. मिश्रा, पूर्व कार्यकारी कार्यक्रम प्रमुख अनुपम पाठक, थिएटर डायरेक्टर प्रफुल्ल त्रिपाठी, कंटेंट राइटर अभिलेख द्विवेदी, एफएम रेनबो के आरजे अनवारूल हसन, लेखिका अरशाना अजमत, वीडियो एडिटर शादाब अहमद, और उर्दू शिक्षक शाह आलम शामिल हैं।