फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत की मौत का मामला: फॉरेंसिक जांच को भेजा ऑडियो, जांच के बाद ही सुलझ सकेगी गुत्थी

Wed, 25 Nov 2020 04:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रजत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में पीजीआई के कृष्ण विहार एल्डिको कॉलोनी निवासी इंजीनियर रजत बाजपेई की मौत के मामले में उनकी मां ने दो पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


इस मामले में एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें दोनों आरोपियों ने रजत को धमकी दी थी। पुलिस ने इस ऑडियो को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। जांच के बाद ही मौत की गुत्थी सुलझ सकेगी।

शिक्षिका अलका बाजपेई का बेटा रिलायंस कंपनी में इंजीनियर था। उसका दोस्त अर्पित त्रिवेदी 17 नवंबर की शाम को उसे अपनी बाइक से लेकर गया था। 18 नवंबर को उसके कपड़े डिफेंस एक्सपो के वाटर डंपिंग ग्राउंड के पास मिले थे।
विज्ञापन


पुलिस ने देर रात एक बजे पानी निकालने के बाद शव को बाहर निकाला। शव नग्न हालत में था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले। इन चोट के निशानों को पुलिस, पानी के जीव-जंतुओं द्वारा खाए जाने का बता रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रजत की मौत की पुष्टि डूबने के कारण हुई। शरीर पर चोट का जिक्र भी रिपोर्ट में था। इसके बाद भी पुलिस इसे संदिग्ध नहीं मान रही थी। 
विज्ञापन

मां की तहरीर पर दर्ज कर लिया गया केस

प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा के मुताबिक, मां अलका की तहरीर पर अर्पित और तुषार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। रजत की एक महिला मित्र से भी पूछताछ की गई थी जिससे उसने अंतिम बार बातचीत की थी।

वहीं एक 10 मिनट का ऑडियो भी मिला है जिसकी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद हत्या की वजह साफ हो सकेगी। इस ऑडियो में बातचीत के दौरान रजत के दोस्तों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें