बख्शी का तालाब। महिंगवा थाने के हेड कांस्टेबल अनंग पाल और सुनील यादव के बीच बातचीत का ऑडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ऑडियो में दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करते सुनाई दिए। ऑडियो का संज्ञान लेते हुए डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी ने एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय को जांच का आदेश दिया है।
दो मिनट 32 सेकंड के इस ऑडियो में सुनील यादव ने अनंग पाल पर ड्यूटी के दौरान निजी काम से लकड़ी कटवाने का आरोप लगाया। वहीं, अनंग पाल ने सुनील यादव पर शराब पीकर ड्यूटी करने का आरोप लगाया। दोनों हेड कांस्टेबल एक-दूसरे के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। सुनील यादव, अनंग पाल को अपनी लोकेशन वाली फोटो डालने के लिए कह रहे थे। यह बातचीत अब चर्चा का विषय बनी हुई है।