फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब नई व्यवस्था- ऊंची बोली लगाओ, मनचाहा वीआईपी वाहन नंबर पाओ

Fri, 29 Jun 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : demo pic
यूपी में भी दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर वीआईपी वाहन नंबर की नीलामी होगी। नीलामी की शुरुआत 15 जुलाई से होगी। इस व्यवस्था में मनचाहे नंबर के लिए ऑनलाइन ऊंची बोली लगानी होगी। जिसकी बोली सबसे ज्यादा होगी, उसको वीआईपी नंबर दे दिया जाएगा। नीलामी में सिर्फ वाहन मालिक ही भाग ले सकेंगे। बोली लगाने वाले को नंबर की कीमत की एक तिहाई रकम जमानत के तौर पर जमा करनी होगी। इस संबंध में सभी आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : demo pic
परिवहन आयुक्त पी. गुरु प्रसाद ने बताया कि इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए सॉफ्टवेयर का सफ ल परीक्षण हो चुका है। एक सप्ताह तक सॉफ्टवेयर का ट्रायल होगा और खामियों को दूर किया जाएगा। इसके बाद 343 वीआईपी वाहन नंबरों की 15 जुलाई से नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

3 of 5
auction - फोटो : amar ujala
एक हफ्ते में मिलेगा वीआईपी नंबर
वीआईपी वाहन नंबर की नीलामी की प्रक्रिया 7 दिन में पूरी होगी। संभागीय परिवहन अधिकारी (आईटी) संजयनाथ झा ने बताया कि वाहन मालिकों को पहले चार दिन नीलामी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दिया जाएगा। इसके बाद तीन दिन वाहन मालिक बोली लगाएंगे। विभागीय वेबसाइट पर किसने कितनी बोली लगाई है उसको देखा जा सकेगा। 7वें दिन शाम 6 बजकर 30 सेकंड पर सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को वीआईपी नंबर आवंटित कर दिया जाएगा।

4 of 5
auction - फोटो : amar ujala
ऊंची बोली लगाने वाला अगर सात दिन में आवंटित वाहन नंबर की कीमत नहीं चुकाता तो उसकी जमानत राशि जब्त हो जाएगी और नंबर दूसरे नंबर की ऊंची बोली लगाने वाले को दे दिया जाएगा। अगर वाहन मालिक आवंटित वीआईपी नंबर 15 दिन में नहीं लेता है तो उसकी भी जमानत राशि जब्त होगी। इसके बाद तीसरी नंबर की ऊंची बोली लगाने वालों को यह नंबर आवंटित होगा। अगर वह इस लेने का इच्छुक नहीं है तो उसकी जमानत राशि जब्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
auction - फोटो : amar ujala
1 से 9 और 786 नंबरों की ज्यादा डिमांड
नीलामी में सबसे ऊंची बोली वाले वाहन नंबर एक से नौ और 786 होंगे। लखनऊ के एआरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि राजधानी में एक से नौ और 786 नंबर की डिमांड है। इनकी नीलामी एक लाख रुपये तक हो सकती है।

वीआईपी नंबर की न्यूनतम कीमत
वर्ग                     कीमत          जमानत राशि
अति महत्वपूर्ण       15,000        5000
अति आकर्षक         7500         2500
महत्वपूर्ण               6000         2000
आकर्षक               3000         1000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें