फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: पुरानी योजनाओं में खाली भवन, भूखंड होंगे नीलाम, वीसी ने मांगी जानकारी

Wed, 18 Aug 2021 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

सार

एलडीए अपनी पुरानी योजनाओं के आवासीय भूखंड व भवनों की बिक्री नीलामी से करेगा। इसमें ऐसी संपत्तियों को शामिल किया जाएगा जोकि पूर्व में आवंटन के बाद किसी कारण से खाली हो गईं।  वीसी अक्षय त्रिपाठी ने आवासीय भूखंड व भवनों को नीलामी में बेचने के लिए पॉलिसी बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलडीए अपनी पुरानी योजनाओं के आवासीय भूखंड व भवनों की बिक्री नीलामी से करेगा। इसमें ऐसी संपत्तियों को शामिल किया जाएगा जोकि पूर्व में आवंटन के बाद किसी कारण से खाली हो गईं। ऐसी संपत्तियों की सूची संपत्ति अधिकारियों से मांगी गई है। वीसी अक्षय त्रिपाठी ने आवासीय भूखंड व भवनों को नीलामी में बेचने के लिए पॉलिसी बनाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


वीसी ने आदेश दिया है कि सचिव और अपर सचिव अपनी निगरानी में संपत्ति अधिकारियों से ऐसी संपत्तियों की सूची लें, जिनको लॉटरी के माध्यम से पूर्व में आवंटित किया गया। बाद में किसी कारण से इन संपत्तियों का आवंटन निरस्त हुआ हो। ऐसी संपत्तियों की सूची बनाकर उनको नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा। एलडीए की प्राथमिकता में गोमतीनगर, अलीगंज, कानपुर रोड योजना, जानकीपुरम, ट्रांसपोर्टनगर और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की संपत्तियां होंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

आवास विकास परिषद करता है नीलामी

पुरानी और मांग में रहने वाली येाजनाओं में आवासीय भूखंडों की नीलामी अभी आवास विकास परिषद करता है। इसी तरीके का उपयोग एलडीए भी अपने यहां करना चाहता है। अधिकारियों का कहना है कि पुरानी योजनाओं में खाली भवन और भूखंड के मौजूद रहने से समायोजन के रूप में भ्रष्टाचार ही पनपता है। नीलामी से इनकी बिक्री होने पर आवंटन में पारदर्शिता आएगी। पिछले दिनों में ऐेसे भवन व भूखंड के जाली दस्तावेज से बाहरी लोगों द्वारा बेचने के प्रकरण भी सामने आए हैं।

एक बार बोर्ड में स्थगित हो चुका प्रस्ताव
इससे पहले एक बार एलडीए की बोर्ड बैठक में आवासीय भूखंडों की नीलामी का प्रस्ताव स्थगित हो चुका है। उस समय बोर्ड ने ऐसी संपत्तियों की सूची के साथ प्रस्ताव दोबारा तैयार कर रखने के लिए कहा था। नीलामी का फैसला एलडीए बोर्ड से होने के बाद ही लागू होना है।

फाइनल बताएं कितने भूखंड, फिर मिले तो कार्रवाई
एलडीए वीसी ने सभी संपत्ति अधिकारियों से कहा है कि प्राधिकरण की योजनाओं में जितने भी व्यावसायिक भूखंड या ग्रुप हाउसिंग के भूखंड बिक्री के लिए बचे हैं। उनकी सूची फाइनल की जाए। यह सूची नीलामी में व्यावसायिक संपत्तियां बेचने के लिए भी संबंधित विभाग को भेज दी जाए। वीसी का कहना है कि इसके बाद भी अगर कोई संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीसी ने अलग-अलग योजनाओं में बिना नियोजन के खाली पड़ी जमीनों पर भू-माफिया के कब्जों की समस्या को खत्म कराने के लिए यह आदेश किया है। सचिव पवन गंगवार खुद इस कार्रवाई की निगरानी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें