अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के लिए अयोध्या में उमड़े विद्यार्थी।
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 रविवार को आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा के लिए फैजाबाद शहर में रायबरेली रोड के उसरू स्थित गुरुनानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज व उससे सटे गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा का आयोजन 34 शहरों के 38 केंद्रों पर किया जा रहा है। अयोध्या में ये परीक्षा गुरुनानक एकेडमी गर्ल्स इंटर कॉलेज के 22 व गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज के 7 कमरों में हुई।
जिसमें कक्षा-9 व 10 के 391 व कक्षा-11 व 12 के 675 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों को 90 मिनट में 100 प्रश्नों के उत्तर देने हैं जिसमें कोई निगेटिव मॉर्किंग नहीं होगी।