फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के दौरान तीमारदार-गार्ड भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में बुधवार को मरीजों की भीड़ के बीच किसी बात को लेकर तीमारदार और गार्ड में विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इससे अस्पताल परिसर में कुछ देर अफरातफरी की स्थिति रही और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल में रोजाना दो हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। बुधवार को भी रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतारें लगी थीं। इसी दौरान दो मरीजों के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी। शोर बढ़ने पर गार्ड ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इसी दौरान मरीज और तीमारदार गार्ड से उलझ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता ने बताया कि गार्ड विवाद शांत कराने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उससे भी कहासुनी हो गई। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें