फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलकर्मियों के हितों की न हो अनदेखी, निस्तारित की जाएं समस्याएं

Thu, 20 Aug 2026 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रेलवे अधिकारियों और एनई रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन पदाधिकारियों की स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक बुधवार को हजरतगंज स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम कार्यालय में हुई। इसमें कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर समस्याओं को समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता डीआरएम गौरव अग्रवाल ने की। उन्होंने बताया कि मंडल प्रशासन कर्मचारियों व उनके परिजनों को बेहतर कार्यक्षेत्र, आवासीय व चिकित्सकीय सुविधाएं देने को प्रयासरत है। कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति को भी बेहतर किया गया है। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों की अन्य विभागों में पदस्थापना के लिए 10 फीसदी इंटेक कोटा की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। यूनियन के मंडल मंत्री राकेश चंद वर्मा ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और रेलवे बोर्ड के आदेशों के अनुपालन की मांग की। मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता समेत पदाधिकारियों ने संरक्षा कोटि में नियुक्ति, पदोन्नति, कर्मचारी आवास, स्थानांतरण, चिकित्सा और महिला विश्राम कक्ष जैसी समस्याएं उठाईं। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बैठक का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें