फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंक में जमा करने पहुंचा ठगी की रकम, सात हजार रुपये निकले नकली

विज्ञापन
बैंक में ठगी की रकम जमा करने का आरोपी छात्र। - फोटो : बैंक में ठगी की रकम जमा करने का आरोपी छात्र।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट में बृहस्पतिवार को देवा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में इंटर का छात्र ठगी के 33 हजार रुपये जमा कर पहुंचा। मशीन में जांच के दौरान 500 सौ के 14 नोट नकली मिले। शाखा प्रबंधक की सूचना पर पहुंची चिनहट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास 2.35 लाख रुपये अलग से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मूलरूप से गोंडा के परसपुर शुक्लन पुरवा निवासी सौरभ कुमार इंटर का छात्र है। वह चिनहट में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास किराये पर रहता है। बृहस्पतिवार को वह देवा रोड पर स्थित सिराज कॉम्प्लेक्स में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा में 33 हजार रुपये जमा कराने पहुंचा था। कैश काउंटर पर जब उसने बैंक कर्मचारी को नकदी दी तो उसमें सात हजार रुपये नकली निकले।
चार हजार रुपये मिलता था कमीशन
सूचना पर बैंक पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास 2.35 लाख रुपये मिले, जो असली थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि काफी समय पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। वह उसे कुछ रकम देता था, जो बैंक में जमा करनी होती थी। इसके बदले में उसे हर बार चार हजार रुपये कमीशन मिलता था। सौरभ इससे पहले भी कई बैंकों में रकम जमा करा चुका था, लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया।
विज्ञापन

साइबर ठगी की रकम खपा रहा था
इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि जिस युवक ने सौरभ को रकम दी थी उसका गिरोह काफी बड़ा है। साइबर ठगी से हासिल रकम को गिरोह छोटे-छोटे टुकड़ों में खपा रहा था। आशंका है कि जिस खाते में सौरभ रकम जमा करने पहुंचा था वह भी फर्जी दस्तावेजों के जरिये खुला है। पुलिस आरोपी से ऐसे अन्य खातों की जानकारी जुटा रही है, ताकि उनके मालिकों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें