लखनऊ। जानकीपुरम स्थित कुर्सी रोड से शुक्ला चौराहा जाने वाले मुख्य मार्ग (नहर रोड) के चौड़ीकरण कार्य का शुक्रवार को भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह, उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा ने शुभारंभ किया। डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि लगभग 1817.97 लाख की लागत से होने वाले इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा, सुगम आवागमन तथा आधुनिक आधारभूत संरचना का लाभ मिलेगा। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे थे, जिसे अब शुरू कराया गया है। इस मौके पर अनुराग साहू, जानकीपुरम प्रथम की पार्षद में निशा तिवारी, द्वितीय की राजकुमारी मौर्या और तृतीय के दीपक लोधी मौजूद रहे।
सड़क चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ।