लखनऊ। आशियाना में अधिवक्ता पंडित वेंकटेश व उनकी बहन पर हमला हुआ। दबंगों ने पांच किलोमीटर तक पीछा कर हत्या का प्रयास किया। आरोप है कि दबंग ने उनकी दस ग्राम सोने की चेन लूट ली। अधिवक्ता ने आशियाना थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गोंडा के बेलसर निवासी पंडित वेंकटेश के मुताबिक, 31 मई को वह बहन को बीएड की परीक्षा दिलाने बाबा साहब अंबेडकर विश्वविद्यालय आए थे। शाम पांच बजे गेट पर उनकी गाड़ी कार से टकरा गई। इस पर कार सवार ने उन्हें मुक्का मारा और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। आरोपी ने उनकी बहन का भी गला दबाया। उसने उनकी चेन लूट ली। थाने जाते समय कार सवार पांच लोगों ने पांच किमी तक पीछा कर असलहे के बल पर उन्हें रोका और फिर हमला किया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।