फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लिंटर डालते समय श्रमिक की हत्या का प्रयास

Mon, 29 Jun 2026 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव में लिंटर डालते समय मजदूर पर राजमिस्त्री ने साथियों के साथ जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्रमिक का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सीतापुर के धर्मापुर निवासी बंसत लोधधी ने बताया कि उनका छोटा भाई छोटेलाल (31) मड़ियांव के रहीमनगर डूडौली स्थित एसके टिंबर में रहकर मजदूरी करता है। 26 जून को वह डूडौली में रामविलास पाल के मकान में लिंटर डाल रहा था। किसी विवाद पर राजमिस्त्री पुतानी वर्मा, उसके बेटे, नक्षत्र त्रिपाठी व पांच अन्य लोगों ने उस पर हमला किया। हमले में छोटेलाल के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें