फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिल्डर भाइयों पर 15 लाख की ठगी का एक और केस

Sat, 19 Apr 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बिल्डर भाइयों पर 15 लाख की ठगी का एक और केस
विज्ञापन
मोहनलालगंज। बिल्डर भाइयों के खिलाफ मोहनलालगंज पुलिस ने 15 लाख की ठगी का एक और केस दर्ज किया है। कृष्णानगर निवासी रिटायर्ड सैन्यकर्मी प्रदीप कुमार पाल के मुताबिक उन्होंने एचके इंफ्राविजन प्रा. लि. रियल एस्टेट फर्म की प्लाॅटिंग साइट मऊ में कंपनी के मालिक बिनोद कुमार उपाध्याय व निदेशक प्रमोद कुमार उपाध्याय से 15 लाख में प्लॉट बुक कराया था। भुगतान के बाद भी आरोपियों ने रजिस्ट्री उनके नाम नहीं की। इंस्पेक्टर डीके सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन


शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर समीक्षा अधिकारी से ऐंठे 11.42 लाख

लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समीक्षा अधिकारी इंदिरानगर ए ब्लॉक निवासी अनूप सिंह से ठग ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 11.42 लाख ऐंठ लिए। अनूप के मुताबिक अप्रैल 2024 में उन्हें ऑनलाइन फार्च्यून क्लब ग्रुप से जोड़ा गया था। ग्रुप में उन्हें शेयर ट्रेडिंग के बारे में विदेशी नागरिक प्रो. राबर्ट मार्टिनेज निवेश की जानकारी देता था। झांसे में आए अनूप ने 11.42 लाख रुपये निवेश कर दिए, जिसे ठग ने हड़प लिए। साइबर थाना इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव के मुताबिक केस दर्ज कर तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें