यूपी के बहराइच जिले में पड़ने वाले बौंडी इलाके में एक अजीब घटना घटी। मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही एक विवाहिता को ठीक करने के बहाने दो साधुओं ने उससे बंद कमरे में छेड़छाड़ की।
युवती के शोर मचाने पर दौड़े परिवार और पड़ोस के लोगों ने एक ढोंगी को पकड़कर जमकर पीटा, जबकि दूसरा भाग निकला। इससे पहले दोनों ढोंगियों ने विवाहिता के मायके के लोगों से उसे ठीक करने के लिए 10 हजार रुपये भी ऐंठ लिए थे। पुलिस ने साधु को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती का विवाह 11 जून को खैरीघाट के एक गांव में हुआ था। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते सप्ताह भर बाद वह अपने मायके आ गई। इसी बीच शनिवार को अपने को साधु बताने वाले दो युवक विवाहिता के मायके आ धमके।
साधुओं से परिवारीजनों ने बेटी के मानसिक अस्वस्थ होने की बात बताई तो दोनों ने पूजा-पाठ और झाड़-फूंक के द्वारा विवाहिता को पूर्णतया स्वस्थ करने का आश्वासन दिया। पूजा पाठ में 10 हजार रुपये खर्चा भी बताया।