बुटीक संचालिका से दुष्कर्म की कोशिश
लखनऊ। बुटीक संचालिका ने जानकीपुरम सेक्टर आई निवासी पार्टनर अंकित तिवारी पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम उपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
जानकीपुरम निवासी युवती के मुताबिक एक दिन बुटीक में अकेला पाकर आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह किसी तरह बचकर भाग निकलीं और पति को आपबीती बताई। पति ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी जान से मारने की धमकी दी। धमकी से डरकर उन्हों बुटीक बंद कर दिया। आरोपी ने ससुराल और परिजनों को उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें भेज दीं। दिसंबर में रास्ते में उन्हें रोककर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने घटना की शिकायत एक जनवरी को महिला आयोग से की। इस पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर देर रात उनके घर पर हमला कर दिया।