बालक से कुकर्म की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। मदेयगंज में 12 वर्षीय बालक से कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। बालक के पिता के मुताबिक 27 फरवरी को रात में पत्नी घर पर काम कर रही थीं। बेटा बाहर खेल रहा था। शराब के नशे में धुत चंदन उनके बेटे को खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और गंदी हरकत की। घर आकर बच्चे ने पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर राजेश तिवारी के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपी चंदन को सोमवार को मोहन मेकिन गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
यौन शोषण का आरोपी लिवइन पार्टनर गिरफ्तार
लखनऊ। शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने के आरोपी लिवइन पार्टनर को पीजीआई पुलिस ने सोमवार को तेलीबाग में फल मंडी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के भागे भाई की तलाश में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सुशांत गोल्फ सिटी के पुरवा खुर्दही निवासी अंशू है। आरोपी ने पीड़िता का गर्भपात भी करा दिया था। दोनों भाई पीड़िता के जेवर हड़पकर दिल्ली भाग गए थे।