फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा सांसद और उनके सहयोगी से ठगी की कोशिश

Sun, 15 Sep 2024 06:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने भाजपा सांसद और उनके सहयोगी से करीब 1.10 लाख रुपये ठगने का प्रयास किया। सांसद के सहयोगी ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और पारा थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

पारा के देवपुर निवासी सौरभ कुमार राज्यसभा भाजपा सांसद बाबूराम निषाद के सहयोगी हैं। उनके मुताबिक सांसद राजेंद्र नगर स्थित विधायक आवास के फ्लैट संख्या 106 में रहते हैं। शनिवार दोपहर 11:40 बजे दो अनजान नंबरों से कॉल आई। फोनकर्ता ने कहा कि सांसद को दिल्ली में मिले एमपी फ्लैट का ग्रीन गैस का बिल बकाया है।
जालसाज ने बिल अपडेट करने के लिए एप भी भेजा। इस पर सांसद ने अपना फोन सौरभ को दे दिया। उन्होंने जब एप अपने मोबाइल पर इंस्टॉल किया तो ठग ने उसमें कुछ जानकारियां भरवाईं। ठग ने सांसद के सहयोगी से 12 रुपये भुगतान करने पर बिल अपडेट करने की बात कही। सौरभ आगे का प्रॉसेस कर ही रहे थे कि उनके मोबाइल पर 1.10 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन के लिए दो वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आए। मैसेज में रकम कटने की बात लिखी थी। इस पर सौरभ को ठगी का अहसास हो गया। उन्होंने बात करनी चाही तो ठग ने फोन स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन


सिम के गलत इस्तेमाल की बात कह रिटायर्ड अभियंता से छह लाख वसूले

लखनऊ। साइबर ठगों ने महाराष्ट्र पुलिस अधिकारी बनकर सरकारी विभाग के रिटायर्ड अभियंता विपुलखंड-3 निवासी गोपाल कृष्ण को डरा धमका कर छह लाख रुपये वसूल लिए। ठगों ने उनसे सिम का गलत इस्तेमाल होने की बात कही थी। घटना चार सितंबर की है। मामले में गोमतीनगर पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें