फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: आपसी रंजिश में बम फेंका, आठ घायल, तीन की हालत गंभीर

Sun, 31 May 2020 11:39 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात आपसी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पर बम फेंक दिया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायल एक युवक को लखनऊ रेफर किया गया है। घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इमामबाड़ा में देर रात करीब 9 बजे आपसी रंजिश में एक पक्ष ने बम मार दिया गया। जिसमें हैदर पुत्र अकबर, सज्जू पुत्र राजू, फरीद पुत्र लंबू, निहाल पुत्र भल्लू, अयान पुत्र गप्पू, शहजाद पुत्र सत्तार और शब्बीर अहमद घायल हो गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल हैदर, सज्जू, फरीद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि सज्जू की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें