तीन बार कांग्रेस से और दो बार समाजवादी पार्टी से विधायक रह चुके बाबूलाल कोरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनका निधन नगवा गांव नवाबगंज में हुआ। जानकारी पर उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े।