फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री प्रजापति पर मुकदमा दर्ज कराने वाले व उसके बेटे पर हमला

Tue, 12 Jan 2021 11:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में सोमवार देर रात पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के बाद गायत्री प्रजापति के खिलाफ मुकदमा लिखाने वाले बृजभवन चौबे और उनके बेटे पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार अखिलेश चंद्र पांडेय के मुताबिक खरगापुर निवासी बृज भवन चौबे के पड़ोस में आर्किटेक्ट किशन रहते हैं। सोमवार रात बृज भवन चौबे के बेटे अनुज और किशन के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हुई थी। किशन को चोट लगने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

अनुज पर साजिश के तहत हमला करने का आरोप निराधार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृज भवन चौबे ने सपा सरकार के कद्दावर मंत्री गायत्री प्रजापति व उनके बेटे अनिल प्रजापति पर विस्तार थाने में ही आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पिता पुत्र जेल में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें