फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार पर वार : बाराबंकी की वाणिज्य कर की असिस्टेंट कमिश्नर अंजली चौरसिया निलंबित, डीसीपी अमित कुमार हटाए गए

Wed, 20 Apr 2022 10:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जानकारी के अनुसार अंजली बाराबंकी में सहायक आयुक्त (प्रभारी) सचल दल के पद पर तैनात थीं। आरोप है कि जांच के दौरान पकड़े गए माल भारी बर्तन को प्लास्टिक स्क्रैप दिखाकर उन्होंने कम जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
income tax department
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्यकर विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाराबंकी की असिस्टेंट कमिश्नर अंजली चौरसिया को निलंबित कर दिया है। अंजली पर कर चोरी को बढ़ावा देने का आरोप है। इससे पहले मंगलवार को बस्ती के प्रभारी असिस्टेंट कमिश्नर आशुतोष मिश्रा को भी भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित किया गया था।

विज्ञापन

    
जानकारी के अनुसार अंजली बाराबंकी में सहायक आयुक्त (प्रभारी) सचल दल के पद पर तैनात थीं। आरोप है कि जांच के दौरान पकड़े गए माल भारी बर्तन को प्लास्टिक स्क्रैप दिखाकर उन्होंने कम जुर्माना लगा दिया। इससे विभाग को लाखों रुपये का टैक्स नहीं मिल पाया। अंजली पर विधिक व्यवस्थाओं का उल्लंघन करने, अपनी सुविधा के अनुसार गलत तथ्यों, साक्ष्यों और कूटरचित दस्तावेजों का प्रबंध करने सहित भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं। 

नोएडा में डीसीपी अमित कुमार हटाए गए
बुधवार को शासन ने एक आईपीएस अधिकारी का तबादला कर दिया। गौतमबुद्घनगर में तैनात डीसीपी अमित कुमार द्वितीय को शासन ने गौतमबुद्घनगर से हटा दिया है। उन्हें अलीगढ़ में पीएसी 45वीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है। एडीजी कार्मिक संजय सिंघल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें