फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस दफ्तर में 'बुंदेलों' ने जमकर मचाई तबाही!

Fri, 28 Mar 2014 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के लिए देशभर में सियासी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


देशभर में मची उथल-पुथल के बीच शुक्रवार दोपहर अचानक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय पर आफत बरस पड़ी।

बुंदेलखंड अधिकार सेना के करीब 40 लोगों ने दिनदहाड़े प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर धावा बोल दिया।

लाठी-डंडों से लैस इन लोगों ने पहले तो मुख्यालय के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियों को चकनाचूर कर दिया।
Trending Videos

बरसाने लगे ईंट-गुम्मे

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक उसके बाद भीड़ ने कांग्रेस दफ्तर के आस-पास पड़े ईंट-पत्‍थर उठाए और अंदर मौजूद लोगों पर मारने शुरू कर दिए।

इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी को गंभीर रूप से चोट भी आईं और इलाज के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पता चला है कि द्विजेंद्र के सिर में काफी चोट आई है।

जानकारी के मुताबिक, ये लोग केंद्र सरकार की नीतियों से नाराज थे और उसी के चलते उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

निशान छोड़कर भाग गए बवालिए

मारपीट और तोड़फोड़ की असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। कांग्रेस के पदाधिकारी भी इस मामले पर सही-सही कोई बयान नहीं दे पा रहे हैं।

जैसे ही यह खबर मीडियो को पहुंची, वहां कुछ पत्रकार पहुंच गए। साथ ही खबर पुलिस को भी हो गई। हालांकि, पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच पाती, इससे पहले ही बवालिए वहां तबाही मचाकर भाग निकले।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा है कि इस हमले के पीछे ‌भाजपा का हाथ है। उन्होंने बसपा से निष्कासित सांसद गंगा चरण्‍ा राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

बकौल खत्री इस तोड़फोड़ में उनके बेटे बृज भूषण सिंह राजपूत शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें