फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल महामंत्री से मारपीट, लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर के हाइडिल चौराहे पर बृहस्पतिवार को दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में सफारी सवार युवक, पिकअप डाला चालक को पीटने लगे। सरोजनीनगर व्यापार मंडल के महामंत्री शैलेंद्र कुमार बब्बू उसे बचाने पहुंच गए। आरोप है कि सफारी सवार युवकों ने स्कॉर्पियो सवार अपने 12 से अधिक साथियों के साथ मिलकर शैलेंद्र कुमार बब्बू की पिटाई कर उनकी जेब से हजारों रुपये की नकदी भी लूट ली। सरेराह पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना से सभी दुकानदार आक्रोशित हो गए और उन्होंने कानपुर रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान नाराज दुकानदारों ने करीब 2 घंटे तक अपनी दुकानें भी बंद रखीं। हालांकि बाद में पुलिस की मदद से दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

बताते हैं कि गुरुवार दोपहर सरोजनीनगर में अमौसी गांव की ओर से पिकअप डाला लेकर हाइडिल चौराहे पर पहुंचा उन्नाव निवासी चालक विजय बंथरा की तरफ जाने के लिए रोड पार कर रहा था। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही सफारी गाड़ी में उसके पिक अप डाले से मामूली टक्कर लग गई। जिससे भड़के सफारी गाड़ी सवार आधा दर्जन युवकों ने डाला चालक विजय की वहीं पर पिटाई शुरु कर दी।
हाइडिल पुलिस चौकी के ठीक सामने बीच चौराहे पर डाला चालक की पिटाई होते देख सरोजनीनगर व्यापार मंडल महामंत्री शैलेंद्र कुमार बब्बू ने दौड़ कर उसे बचाने की कोशिश की, तो सफारी सवार युवकों के अलावा पीछे से पहुंचे उनके स्कार्पियो सवार साथियों सहित करीब 1 दर्जन से अधिक युवकों ने मिलकर शैलेंद्र की भी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाही भी बीच-बचाव करने दौड़े, लेकिन इसके बावजूद दबंग युवक वहां पर बवाल करते रहे। इस घटना से गुस्साए तमाम स्थानीय दुकानदार मौके पर पहुंच गये। लेकिन लोगों की भीड़ बढ़ती देख स्कार्पियो सवार युवक वहां से भाग खड़े हुए। जबकि सफारी सवार युवकों को लोगों ने मौके पर धर दबोचा और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि घटना के दौरान दबंग युवकों ने व्यापार मंडल महामंत्री की जेब में पड़ी हजारों रुपए की नकदी भी छीन ली। बाद में इस घटना से गुस्साए दुकानदारों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इससे नाराज सभी दुकानदारों ने वहीं पर कानपुर रोड जाम करने के साथ ही अपनी दुकानें बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए दुकानदारों ने इस बीच करीब 2 घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखी। हालाकि बाद में पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझाकर थाने ले गई। जहां पुलिस की मदद से दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें